हम भारत माँ की सन्तान
![post-image](https://gyanupvan.in/wp-content/uploads/2023/06/ewe.png)
मेरी भारत माँ का अभिमान,
तोड़ने की ली गर जिसने ठान |
तो हम लेलेंगे उनकी जान,
करेंगे न बर्दाश्त अपमान |
माँ है हमारी स्वाभिमान
इसके लिए भले जाए जान |
न्यौछावर कर अपना प्राण,
बचाएँगे हम इसकी शान,
हम भारत माँ की सन्तान |
चीन हो या हो पाकिस्तान,
छोड भगेंगे सब मैदान |
हमको हराना नहीं आसान,
करेंगे तेरा काम तमाम |
खड़े सरहद पर हम सीना तान,
बचाने अपनी माँ की आन,
हम भारत माँ की सन्तान |