सावन

June 24, 2023
0
0
post-image

हरियाली फैली चहुँ ओर,
छाई है घटा घनघोर,
रिमझिम बारिस का है शोर,
पंख फैलाए नाचे मोर |

ऋतु है ये सुहानी आई,
हरी चूड़ियों ने चूमी कलाई,
खुश हो सभी में तीज मनाई,
भाइयों ने राखी बँधवाई |

धान की फसल लहराएँ चहुँ ओर,
बिजली के कड़कने का शोर,
पवन करे भाव विभोर,
सुहावना मौसम बड़ा चितचोर |

मन को भाया है सावन,
झूम उठा खुशियों से मन,
झूला देख लौटा बचपन,
काश ! ऐसा ही हो हर मौसम |

Written by

gyanadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *