सपनें

June 24, 2023
1
0
post-image

सपनें बडे सबकी आँखों में,
पूरा करना मुश्किल है |

लेकिन जब ठान लें तो,
कुछ भी नहीं नामुमकिन है |

पूरा लगा कर अपना यत्न,
कोशिश करते रहना है |

हार मान कर नहीं बैठना
अब तो बस कुछ करना है |

सपनें करें साकार हम,
कुछ ऐसा जतन करना है |

सफलता को छू कर ही
हमको दम भरना है |

थकने वाले हम तो नहीं,
हमको बस चलना है |

अपनी राह को स्वयं प्रशस्त कर
आगे बढ़ते रहना है |
आगे बढ़ते रहना है |

Written by

gyanadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *